साल 2023 के पहले महीने में 11 मैच खेलेगा भारत, इन दो टीमों से होगी टक्कर; देखें पूरा शेड्यूल
नए साल के पहले महीने में टीम इंडिया का शेड्यूल एकदम पैक है। भारत को जनवरी में कुल 11 मुकाबले खेलने हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत को 6 तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबले खेलने है।
टीम इंडिया नए साल का आगाज श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, वहीं सूर्यकुमार यादव इस टीम के उप-कप्तान रहेंगे। नए साल के पहले महीने में टीम इंडिया का शेड्यूल एकदम पैक है। भारत को जनवरी में कुल 11 मुकाबले खेलने हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के बाद भारत को इसी टीम के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। श्रीलंका के बाद भारत को अन्य 5 मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने होंगे।
न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज श्रीलंका सीरीज के तीन दिन बाद शुरू होगा। 18 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे खेला जाएगा। न्यूजीलैंड को भारत दौरे पर तीन मैच की वनडे सीरीज के अलावा इतने ही मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत बनाम श्रीलंका 2023 फुल शेड्यूल-
पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से
पहला वनडे – 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) – गुवाहाटी – दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे – 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) – कोलकाता – दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे – 15 जनवरी 2023 (रविवार) – तिरुवनंतपुरम – दोपहर 2 बजे से
भारत बनाम न्यूजीलैं 2023 शेड्यूल-
पहला वनडे – 18 जनवरी 2023 (बुधवार) – हैदराबाद – दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे – 21 जनवरी 2023 (शनिवार) – रायपुर – दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे – 24 जनवरी 2023 (मंगलवार) – इंदौर – दोपहर 2 बजे से
पहला टी20 – 27 जनवरी 2023 (शुक्रवार) – रांची – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 29 जनवरी 2023 (रविवार) – लखनऊ – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 1 फरवरी 2023 (बुधवार) – अहमदाबाद – शाम 7 बजे से
श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इस प्रकार है-
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (वीसी), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत घरेलू सरजमीं पर लिमिटेड ओवर सीरीज का लुत्फ भारतीय क्रिकेट फैन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा। भारत बनाम श्रीलंका 2023 सीरीज को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं।