कभी मलाइका अरोड़ा की देवरानी रहीं सीमा सजदेह उनके शो पर पहुंचीं तो मजेदार बातें कीं। उन्होंने अपने एक वायरल वीडियो पर बेटे का रिऐक्शन बताया और बोलीं सब ऐसा करते हैं।

सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल था। इसमें सीमा एक पार्टी से निकलते वक्त पपराजी के सामने लड़खड़ा गई थीं। इस वीडियो पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी। लोगों ने उन्हें नशे में धुत बताया था। अब मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन मलाइका में सीमा ने इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि बेटे निर्वान का इस पर क्या रिऐक्शन था। सीमा ने बताया कि दो दिन तक उनकी जिंदगी नरक रही थी।

सीमा की हुई थी ट्रोलिंग

सीमा सजदेह और मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड्स भाई हैं। दोनों देवरानी-जेठानी रह चुकी हैं। सीमा के सोहेल के साथ दो बेटे हैं। बड़ा बेटा निर्वान और छोटा योहान। अब मलाइका अरोड़ा के शो में सीमा गेस्ट बनकर पहुंचीं तो दोनों ने दिल खोलकर बातें कीं। बीते दिनों करण जौहर की पार्टी से लौटते वक्त सीमा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कैमरा के सामने लड़खड़ा गई थीं। उनकी काफी ट्रोलिंग भी हुई थी। शो पर सीमा इस वीडियो पर अपने बड़े बेटे निर्वान का रिऐक्शन बताया है।

बताया बेटे का रिएक्शन

मलाइका सीमा से कहती हैं, मैंने तुम्हारा बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था। वो वीडियो निर्वान ने भी देखा होगा। तुम्हारे बच्चों ने देखा होगा, वे मूर्ख नहीं हैं। उन्होंने सबकुछ देखा होगा। इस पर सीमा बोलती हैं, निर्वान ने मुझे फोन किया, उसने वीडियो पर रिऐक्ट नहीं किया लेकिन बोला, कपड़े क्या पहन रखे थे? और मुझे लगा कि तुम्हें वीडियो के बस यही कहना है? लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो वो दो दिन नरक जैसे बीते थे।

औरतें क्यों नहीं कर सकतीं ड्रिंक?

पपराजी के वीडियोज पर सीमा बोलीं, पहली बात तो, मैं किसी चीज से इनकार नहीं कर रही। हर कोई ये सब करता है लेकिन मैं ही इतनी मूर्ख हूं जिसे फर्क नहीं पड़ता और बाहर चली आई। मैं 6 हफ्ते (घटना से पहले) बिस्तर में पड़ी थी। इस पर मलाइका बोलती हैं, तुम बस अच्छा समय बिता रही थीं लेकिन लोग इसको इस तरह नहीं देखते। क्यों? क्या औरतें बाहर जाकर एक-दो ड्रिंक मारकर मजे नहीं कर सकतीं? आपके किरदार पर उंगली उठने लगेगी। हमें हर चीज के लिए जज क्यों किया जाता है। सीमा बोलती हैं, मैं कहीं न कहीं इस जजमेंट के लिए आभारी हूं क्योंकि इससे मेरी चमड़ी मोटी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *