2 बीवियां प्रेग्नेंट कर तीसरी संग रोमांटिक हुआ YouTuber, लोग बोले– बड़ा ठरकी है, चौथी भी लाएगा
‘हम दो हमारे दो’ आप लोगों ने यह कहावत जरूर सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सेलिब्रिटी से मिलाने जा रहे हैं जो ‘हम तीन और हमारे तीन’ पर यकीन रखता है। इस शख्स का नाम है अरमान मलिक।

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ एक ही घर में हंसी खुशी रहते हैं। इस बात को लेकर कई लोगों ने ट्रोल करते हैं। अरमान ने जब अपनी दोनों बीवियों को एक साथ प्रेग्नेंट किया तो इसे लेकर भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनका अपनी दोनों प्रेग्नेंट बीवियों के साथ फोटोशूट काफी सुर्खियों में रहा। अब यह सब काफी नहीं था कि अरमान एक तीसरी लड़की के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए।
अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर होना 16 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अरमान ने हाल ही में अपनी दोनों प्रेगनेंट बेबी हमको छोड़कर एक तीसरी लड़की संग रोमांटिक पहुंच देकर सबको हैरान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे देखकर लोग और भी भड़क गए। उन्होंने कैप्शन में लिखा– माय लाइफ माय रूल्स। यानी मेरी जिंदगी और मेरे नियम।
अरमान की यह पोस्ट देखकर लोग उन्हें भयंकर तरीके से ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा “दो बीवियों को प्रेग्नेंट कर तेरा दिल नहीं भरा जो तीसरी को भी लाइन में खड़ा कर दिया।” दूसरे यूजर ने कहा “आपकी दोनों पत्नियां गर्भवती हैं। आपको ऐसे काम शोभा नहीं देते।” एक शख्स ने कहा “बड़ा ठरकी है ये। लगता है चार शादियां कर के ही मानेगा।” हालांकि इस तस्वीर का असली सच कुछ और ही निकला।
दरअसल तस्वीर में दिखाई दे रही ये लड़की तान्या नाम की एक एक्ट्रेस है। अरमान मलिक का इस लड़की संग एक नया म्यूजिक वीडियो ‘कुछ रातें’ आने वाला है। इसी सिलसिले में उन्होंने तान्या संग ये रोमांटिक पोज दिया। अरमान ने अपने एक ब्लॉग में बिहाइंड द सीन्स क्लिप भी साझा किया था। इसमें उनकी दोनों बीवियां मस्ती करते और बेटे संग रील बनाते दिखी थी। अरमान की पहली पत्नी उनके आगामी गाने का हिस्सा भी हैं। ब्लॉग में अरमान फैंस को क्रू मेंबर्स से मिलवाने के बाद तान्या से भी मिलवाते हैं।